छलनी की ओट से पहले चांद ओर फिर पति का दीदार तत्पश्चात विभिन्न होटलो में करवाचौथ विशेष के रूप में आयोजित कार्यकर्मो में सुहागिनों ने पति संग मचाया धमाल, होटल और रेस्टोरेंट रहे गुलज़ार।
सहारनपुर। करीब 13 घंटे के व्रत के बाद सुहागिनों ने चांद के नजर आते ही अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा-अर्चना की।
होटल स्काईलार्क अम्बाला रोड़, कोलाबा रिसोर्ट दिल्ली रोड, दी ताज दिल्ली रोड़, ओएसिस दिल्ली रोड़, गार्डन ग्रिल दिल्ली रोड़, पंजाब रेलवे रोड रहे जश्न से गुलज़ार, जमकर लोग संगीत की धुन पर थिरके ओर व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
सहारनपुर: महानगर में सुहागिनों का पसंदीदा करवाचौथ का पर्व आज बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अखंड सुहाग और सौभाग्य की मंगलकामना के साथ व्रत रखा। सुहागिनों ने दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर के बाद घरों और मंदिरों में करवे की कथा सुनी, ओर बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। व्रत खुलने के बाद इस बार विशेष रूप से शहर के कुछ होटलो में करवाचौथ के लिए विशेष व्यवस्था रही, जिनमे विशेष सुहाग परिधानों में महिलाएं अपने पतियों के साथ नज़र आई और करवाचौथ के अपने विशेष दिन को यादगार बनाया, इसी परिपेक्ष्य में अम्बाला रोड़ स्तिथ होटल स्काईलार्क, रैलवे रोड स्तिथ पंजाब होटल, कोर्ट रोड स्तिथ टेरेस बिस्तरों, दिल्ली रोड़ स्तिथ गार्डन ग्रिल, होटल ओएसिस, होटल एंड रेस्टोरेंट दी ताज ओर कोलाबा रिसोर्ट पर करवाचौथ के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई, यही नही सभी जगह इस विशेष दिन के लिए विवाहित जोड़ो के लिये विशेष आयोजन भी किये गए, जिनमे ऑरकेस्ट्रा, डीजे, ओर कई विशेष प्रकार के व्यंजनों को भी परोसा गया, हर उम्र के विवाहित जोड़ो ने इन विशेष आयोजनों में देर रात तक जमकर लुत्फ उठाया, स्काईलार्क के प्रबंध निदेशक रमनदीप सिंह लक्की, कोलाबा रिसोर्ट के माणिक ठकराल, ओएसिस के प्रतीक बंसल, दी ताज के शेषविन्दर पाल सिंह टोनी, गार्डन ग्रिल के करण बजाज व पंजाब होटल के अरविंदर सिंह बिट्टू द्वारा स्वयं उपस्तिथ रहकर सभी व्यवस्थाओ ओर व्यंजनों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर आने वाले सभी लोगो का स्वागत किया, उल्लास का आलम यह था कि होटलो में करवाचौथ को लेकर आयोजित इन कार्यकर्मो में सभी ने देर रात तक जमकर लुत्फ उठाते हुए अपनी आने भविष्य की यादगार में एक ओर शाम को जोड़ते हुए इस शाम को यादगार बनाया, वही कुछ नव विवाहित जोड़ो ने अपनी पत्नियों को उपहार भी दिए। कार्यक्रम के निर्विघ्नता से सम्पन्न होने के लिए प्रशासनिक व्यबस्थाओ की भी सराहना की गई, करवाचौथ पर जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसएसपी सहारनपुर आशीष तिवारी ने स्वयं के निर्देशन में अधीनस्थ अधिकारी और थानेदार अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यबस्थाओ के लिये सजग रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़