सहारनपुर। ज़िलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने राजस्व टीम एवं
प्रदूषण विभाग की टीम के साथ ग्राम कोटा तहसील सदर में संचालित पांच गुड कोल्हू चाचा भतीजा स्पेशल गुड ब्रांड जिसके संचालक इसरार पुत्र बशीर बिजली गुड ब्रांड जिसके संचालक सलमान पुत्र इकराम, कमल गुड स्पेशल ब्रांड जिसके संचालक सलीम पुत्र निसार व बिजली गुड ब्रांड जिसके संचालक बुन्दू ठेकेदार एवं अन्य संचालक लोकेन्द्र पुत्र जंगू के द्वारा प्रतिबन्धित ईंधन (रबड, प्लास्टिक, कपड़ा आदि) का प्रयोग कर गुड बनाये जाने का काम किया जा रहा था जिससे कारण बड़े स्तर पर प्रदूषण फैल रहा था जो जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इन पांच कोल्हुओं को राजस्व एवं प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर सीज कर दिया गया है। इन कोल्हू संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने अवगत कराया कि अवैध रूप से प्रतिबन्धित ईंधन (रबड, प्लास्टिक, कपड़ा आदि) का प्रयोग करने वाले कोल्हू संचालकों के विरूद्ध यह अभियान जारी रहेगा।