चेक बाउंस मामले का वारंटी महेश मेहता गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हजारीबाग संवाददाता/दारू। दारू थाना पुलिस ने चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
दारू थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने परिवाद संख्या 98/2016 (धारा 138 एनआई एक्ट) के वारंटी महेश मेहता पिता होरिल महतो, निवासी ग्राम घाघरा, थाना दारू, जिला हज़ारीबाग़ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद वारंटी महेश मेहता को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।