रिपोर्ट नरेन सिरवी
दिनांक 15.10.2025 कुक्षी,निसरपुर,बड़वानी,अलिराजपुर, झाबुआ क्षेत्र से भोलेभाले किसानो को फलदार पौधे,खाद,बीज की डीलरशिप देने के नाम पर, लाखो रूपये लेकर भाग जानेवाली ग्लोबल वार्मिंग साल्यूशन्स कंपनी का कुक्षी पुलिस द्वारा पर्दाफाश ‘
‘‘ ग्लोबल वार्मिंग साल्यूशन्स कंपनी का फर्जी मालिक तेलंगाना के करीमनगर से गिरफ्तार ‘‘
‘‘उत्तरप्रदेश का रहनेवाला होकर आन्ध्रप्रदेश के आईडी से बनाई कम्पनी, फरार होकर मिला तेलंगाना मे ‘‘
‘‘ कुक्षी पुलिस विगत 2 वर्षो से कर रही थी तलाश ‘‘
‘‘ कुक्षी पुलिस द्वारा कम्पनी के सेल्समैन, मैनेजर बने आरोपियो की तलाश जारी ‘‘
नाम गिरफ्तार आरोपी – दीपचन्द्र पिता छोटेलाल निषाद जाति निषाद मल्लाह उम्र 37 साल निवासी ग्राम बलुआ विजईपुर पुलिस थाना चन्दवक जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश हाल मुकाम सब्जी मण्डी, राजीव चौक, करीम नगर तेलंगाना
घटना का संक्षिप्त विवरणः- कुक्षी व निसरपुर क्षेत्र मे वर्ष 2022 मे ग्लोबल वार्मिंग साल्यूशन नामक कम्पनी के सेल्समैन व मैनेजर व ब्रान्च हेड के रूप मे उत्तरप्रदेश के ठगो ने गाँवो मे घूम-घूमकर, लोगो के घरो मे फलदार पौधे लगाये एवं बताया कि कंपनी आपके खेत मे पौधे लगायेगी व पौधे की देखरेख, दवाई, खाद डालना आदि कार्य भी कंपनी के कर्मचारी ही आकर करेंगे । इस प्रकार ग्राम ढोलिया मे इन्दरसिंहजी सोलंकी एवं कटनेरा मे देवरामजी कनेरा के यहाँ फलदार पौधे लगाये एवं करीब दो माह कर उन पौधो की देखरेख करने भी लगातार जाते रहे और फरियादियो का विश्वास जीत लिया । इसके बाद आरोपियो ने फरियादियो को झांसा दिया कि कंपनी खाद,बीज व पौधो की डिलीवरी हेतु डीलर नियुक्त करना चाहती है जिसके लिये 25,000रूपये मासिक वेतन व गोदाम भाड़ा, कर्मचारियो का वेतन व बिकनेवाली सामग्री पर 5 प्रतिशत कमीशन भी अलग से मिलेगा , इस पर कंपनी कर्मचारियो के झांसे मे आकर क्षेत्र के कई किसानो ने लाखो रूपये डीलरशिप लेने एवं कंपनी द्वारा सप्लाय किये जानेवाले खाद,बीज एवं पौधो की कीमत के एडवांस के रूप मे कंपनी के मालिक दीपचन्द्र पिता छोटेलाल निवासी नेल्लौर के नाम के खाते मे चैक एवं आरटीजीएस के माध्यम से दे दिये । चूंकि सारा पैसा चैक एवं आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते से कंपनी के बैंक खाते मे जमा हो रहा था इसलिये किसी भी फरियादी को शंका नही हुई कि उनके साथ धोखा हो सकता है । इस प्रकार कुक्षी,निसरपुर,बड़वानी,अलिराजपुर और झाबुआ क्षेत्र से कई किसानो से लाखो रूपये लेकर अचानक आफिस व सभी मोबाईल बन्द कर रातोंरात फरार हो गये थे । जब ठगाये हुये लोगो ने कंपनी के आफिस व कर्मचारियो के रहने के कमरो पर अचानक ताला लगा पाया और कंपनी के मैनेजर, ब्रान्च हैड व अन्य सभी कर्मचारियो के मोबाईल नम्बर बन्द पाये तब उन्हे ठगी का अहसास हुआ और बैंक मे जिस खाते मे पैमेन्ट किया था उसकी तलाश की तो पचा चला कि कंपनी के खाते मे रोजाना जो भी पैमेन्ट आता था, उसे तत्काल ही चैक अथवा बैंकिग स्लिप के माध्यम से नकद निकाल लिया जाता था । कंपनी के खाते मे कोई धनराशि नही थी । इसके बाद फरियादियो ने पुलिस थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस थाना कुक्षी पर ग्लोबल वार्मिंग साल्यूशन्स कंपनी के अज्ञात कर्मचारियो के विरूद्ध दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किये गये थे । पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर द्वारा पुराने धोखाधड़ी के मामलो मे विशेष टीम बनाकर, आरोपियो की धरपकड़ के निर्देश दिये गये थे जिनके पालन मे एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी कुक्षी श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे टीम बनाकर अलग-अलग बिन्दुओ पर आरोपियो की तलाश करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया । कुक्षी पुलिस द्वारा विगत 2 साल से भी अधिक समय से अज्ञात कंपनी कर्मचारियो की तलाश पतारसी के प्रयास किये जा रहे थे । कंपनी का खाता दीपचन्द्र पिता छोटेलाल निवासी नेल्लौर के नाम पर था जिसकी तलाश हेतु कुक्षी पुलिस टीम आन्ध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, व छ्त्तीसगढ़ के कई शहरो मे भेजी गई जहाँ कंपनी कर्मचारियो द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल सिम व इन्सट्रूमेन्ट फर्जी पाये गये । फरियादियो को कंपनी कर्मचारियो द्वारा बताये गये आधार कार्ड भी फर्जी पाये गये है दो वर्ष से भी अधिक समय के अथक परिश्रम से कुक्षी पुलिस टीम ने कंपनी के मालिक दीपचन्द्र पिता छोटेलाल को तेलंगाना के करीम नगर से धर दबोचा है जिसे पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया तो खुलासा हुआ कि उत्तरप्रदेश के पूर्वान्चल का सूरज तिवारी एवं राहुल पाण्डेय इस गैंग के सरगना है जिन्होने अपने क्षेत्र जौनपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, व बिहार के 10-12 लोगो की टीम बनाकर सुनियोजित तरीके से सभी के फर्जी नाम-पते व आधार कार्ड बनाकर, गांवो मे जिन लोगो के बड़े-बड़े मकान होते थे या सरपंच,पटेल आदि को टार्गेट कर उन्हे कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर बकायदा एग्रीमेन्ट करके लाखो रूपये की ठगी की है । गिरफ्तार आरोपी दीपचन्द्र पिता छोटेलाल निषाद ने पुलिस रिमाण्ड पर हे, जिसने कंपनी मे काम करनेवाले अन्य आरोपियों कर्मचारियो, मैनेजर, ब्रान्च हेड के असली नाम-पते बताये है जिनकी तलाश हेतु कुक्षी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम , आरोपी दीपचंद को साथ में लेकर पुनः उत्तरप्रदेश के पूर्वान्चल के जिलो गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर व बिहार के सरहदी क्षेत्रो मे अन्य आरोपियो की तलाश हेतु भेजा गया है । इस उल्लेखनीय सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, भुवान चौहान, प्र.आर. 866 खेमचन्द पाल, आर. 469 अरूण पटेल, आर. 886 अजय तंवर, का विशेष योगदान रहा है ।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा कुक्षी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।