दुद्धी सोनभद्र।मझौली झारोकलां स्थित राम नगीना फार्मेसी कॉलेज में बुधवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ऑफ इंडिया डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिशांत आर. दिव्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक श्री शशांक तिवारी, श्री विवेकानंद प्रजापति, श्री संकल्प साहू, सलोनी पांडे, उर्मिला मधेशिया एवं पूजा तिवारी समेत अन्य शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने डॉ. कलाम के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह