सहारनपुर में त्योहारों से पहले ट्रैफिक विभाग सख्त! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी अमित तोमर ने सराय चौक, फव्वारा चौक और सब्जी मंडी पुल पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नायब तहसीलदार सदर व नगर कोतवाली पुलिस टीम भी साथ रही। सड़कों से ठेले, रेहड़ियां और अवैध वाहन हटाए गए। 70 से अधिक वाहनों पर चालान किया गया। अमित तोमर ने चेतावनी दी — अब सड़क पर अतिक्रमण किया तो बख्शा नहीं जाएगा! व्यापारियों व वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई ताकि त्योहारों में यातायात सुचारू रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़