सहारनपुर
गृह क्लेश बना मौत का कारण- युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम
सहारनपुर: थाना क्षेत्र के गांव दिनारपुर की नई कालोनी में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली- घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया- सूचना पाकर गागलहेड़ी पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया- पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है- फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जाँच में जुटी हुई है- ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके- घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैल गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़