महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन मध्य प्रदेश इंदौर के पदाधिकारी तथा खरगोन जिले के समाज जनों की एक विशेष बैठक कस्तूरी होटल खरगोन में हुई। जिसमें महाराणा पुंजा भील जल कल्याण संगठन के पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष बनने पर चर्चा होकर संगठन में जिला संयोजक राजाराम मोहरे ने जिला अध्यक्ष के नाम प्रस्ताव इंजी. तुषार भूरिया का रखा और सुरेश माहिले ने समर्थन किया। इंजी. तुषार भूरिया को महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन जिला खरगोन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर महाराणा पुंजा जन कल्याण संगठन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह भूरिया,पूर्व डीएसपी लूना भूरिया, प्रदेश सचिव पूर्व मुख्य अभियंता दिलीप सिंह बिलवाल,प्रदेश सदस्य पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस प्रकार से जिले स्तर से भी अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।जिसमें कालू सिंह बडोले, तेन सिंह मेहता, संरक्षक राजाराम मोहरे, महेंद्र चौहान, हुकुमसिंह देवले, मुकेश डावर,सुरेंद्र सिंह चौहान, नारायण महाराज, एडवोकेट रेवल सिंह डावर और मोहन भूरिया, भीम सिंह वर्मा, जितेंद्र चौहान,धूम सिंह मेहता, दिनेश, रामेश्वर मेहरा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन कालू सिंह बडोले ने किया एवं आभार इंजीनियर तुषार भूरिया ने माना। उपस्थित पदाधिकारी ने इंजीनियर तुषार भूरिया को अध्यक्ष बनाए जाने पर पुष्पमाला बनाकर स्वागत किया तथा बंधाई दी गई।
INDIN TV NEWS खरगोन जिला से राजा गोखले ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट