सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में महिला थाना सहारनपुर द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम बी.बी.पुर, थाना देवबंद स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला चौकी प्रभारी देवबंद श्रीमती सविता चौधरी व हेड कांस्टेबल शेफाली त्यागी ने कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सामाजिक जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में सरल और रोचक तरीके से समझाया गया, ताकि वे किसी भी असहज स्थिति को पहचान कर समय रहते अपने अभिभावक या शिक्षक को सूचित कर सकें। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिनमें प्रमुख रूप 1090 वूमेन पावर लाइन (महिला हेल्पलाइन), 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन ये है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़