करेरा _ एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 विधानसभा 23 करेरा के समस्त बूथ लेवल ऑफीसरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें मतदाता सूची से 2003 एवं 2025 की मतदाताओं को मैपिंग करना एवं उनके परिवार को मैपिंग करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्य में गति लाने के उद्देश्य से आज पुनः सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देकर समक्ष में कार्य कराया गया। आयोग निर्देशानुसार 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर फार्म वितरण करना है, प्रशिक्षण में एसडीएम अनुराग निंगवाल ने स्वयं बीएलओ से पृथक पृथक चर्चा कर कार्य का अवलोकन किया, जिससे तत्काल कार्य में प्रोग्रेस दिखाई देने लगी। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें विशेष रुचि लेकर कार्य को समय सीमा में सम्पन्न करे। किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। अनेक लोगों को आ रही समस्या का निराकरण भी तकनीकी टीम द्वारा कराया गया। एसडीएम ने इनके सहयोगी के रूप में, ग्राम सचिवों ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पटवारियों को भी संलग्न किया है।मास्टर ट्रेनर द्वारा वितरित किए जाने वाले फॉर्म को भरवा कर भी दिखाया गया, जिससे फार्म भरने में कोई गलती न हो सके। प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार कल्पना शर्मा, नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, विजय त्यागी, नायब तहसीलदार नरवर ओ पी तिवारी सहित मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट