नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
हजारीबाग। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दिनांक 03 और 04 नवंबर 2025 को जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग के कार्यालय सभागार में एक दो दिवसीय बी.वी.डी. (वेक्टर जनित रोग) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सिविल सर्जन, डॉ. अशोक कुमार ने की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के एस.ए.आर.एस.के.ई.ओ. के एम.पी.एच.डब्ल्यू, एम.टी.एस. और शहरी मलेरिया योजना के निरीक्षक, क्षेत्रीय कार्यकर्ता तथा शहरी स्वास्थ्य मिशन के सभी एम.पी.डब्ल्यू. ने भाग लिया। इस दौरान प्रमंडल के क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी, डॉ. एस.के.कान्त, ने विशेषज्ञ अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सभी कर्मियों को वेक्टर जनित रोगों, जिनमें मलेरिया और फाइलेरिया प्रमुख हैं, की रोकथाम और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मलेरिया की स्थिति पर अपडेट:जिला बी.वी.डी. पदाधिकारी, डॉ. कपिलमुनि प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2025 में माह सितंबर तक कुल 314539 बुखार रोगियों की जाँच की गई, जिसमें 182 व्यक्ति मलेरिया धनात्मक पाए गए हैं।
रोकथाम के लिए निर्देश:जिला बी.वी.डी. पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में मलेरिया रोकथाम से संबंधित सघन निगरानी करेंगे। इसके अलावा, प्रत्येक 15 दिनों में विरलेचर छेला एवं स्टम एरिया में फीवर सर्वे कार्य निश्चित रूप से संपादित करेंगे।
फाइलेरिया रोकथाम पर ज़ोर: फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्तियों का सर्वे करते हुए, उनके कष्ट को दूर करने और उनके स्टंप पर प्लास्टर लगाने के लिए रुकणता प्रबंधन (Morbidity Management) के तहत उन्हें सहायता के तौर पर पिलर और उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।
उपस्थिति: प्रशिक्षण में महेंद्र पाल, प्रभारी जीव विज्ञानवेत्ता, मेगूर सुल्तान, जिला बी.वी.डी. सलाहकार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।