नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
आगजनी प्रभावित दुकानदारों से मिले मुन्ना सिंह, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है- मुन्ना सिंह
हजारीबाग: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने गुरुवार को हजारीबाग डेली सब्जी मार्केट का दौरा कर हाल ही में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से मिलकर उनका हाल जाना।
मुन्ना सिंह ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित व्यापारियों से संवाद किया और उनकी व्यथा एवं समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे व्यक्तिगत रूप से हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं नगर आयुक्त से बातचीत कर आवश्यक पहल करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पर ज़ोर : सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए बाजार परिसर में CCTV कैमरे लगाने और रात्रि सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस दौरान उन्होंने सब्जी बाजार के ठेकेदार विनोद कुमार सिंह से भी मुलाकात कर बाजार की समग्र सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। सिंह ने जोर देते हुए कहा, “व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की आवाज़ ही हमारी असली ताकत है, और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।”
उपस्थित गणमान्य: इस दौरान मुन्ना सिंह के साथ मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी महानगर के अध्यक्ष प्रवेज अहमद, कांग्रेस नेता भैया असीम कुमार, विजय सिंह, मुस्ताक़ अंसारी व जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार भुईयां तथा निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान मौजूद रहे।