दिनांक 05/06.11.2025 की रात्रि में पुलिस
अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर शामली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा सिम्भालका रेलवे अण्डरपास के पास चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को रूकने का इशारा किया जिस पर उक्त व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा पीछा कर सिम्भालका रेलवे अण्डरपास के पास ही पकड लिया गया, पुलिस द्वारा नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम अमित पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम कांजरहेडी थाना बाबरी जनपद शामली बताया । अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटर साइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस नम्बर UP19D1341 बरामद हुई है । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 591/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत है । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अमित उपरोक्त द्वारा चोरी की गयी अन्य मोटर साईकिले खेडीकरमू को जाने वाले रास्ते पर झाडियों व पेडों के नीचे छुपाकर रखना बताया । अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा खेडीकरमू को जाने वाले रास्ते पर झाडियों व पेडों के नीचे से 07 चोरी की मोटर साईकिलें, 03 मोटर साईकिल के पार्टस व नम्बर प्लेट बरामद हुई हैं । अभियुक्त से बरामद 05 मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में जनपद शामली के थाना कोतवाली शामली, थाना बाबरी तथा थाना झिंझाना पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत है, तथा शेष वाहनों के सम्बन्ध में जानकारी किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
घटना का विवरणः-अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं तथा मेरा साथी अरुण पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम खेडा गदायी थाना थानाभवन जनपद शामली हम दोनों अपना दैनिक खर्च पूरा करने के लिये भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मैरिज होम आदि से मोटर साईकिल चोरी करते थे तथा चोरी की गयी मोटर साईकिलों को राहगीरों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दामों में बेच देते थे । अभियुक्त द्वारा जनपद शामली के झिंझाना, बाबरी व कोतवाली शामली आदि भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करना बताया है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.अमित पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम कांजरहेडी थाना बाबरी जनपद शामली ।