प्रोग्रेसिव हाइट्स हाई स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण दल पहुँचा हैदराबाद।
क्लासरूम से बाहर सीखेंगे आत्मनिर्भरता के पाठ।
भोपाल/ब्यावरा।
आईसीएसई स्कूल प्रोग्रेसिव हाइट्स हाई स्कूल, ब्यावरा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण दल हैदराबाद पहुँचा। संस्था के डायरेक्टर योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में इस दल में 60 छात्र-छात्राएँ और 6 शिक्षक शामिल हैं।
अब बात शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी पहल की
आईसीएसई स्कूल प्रोग्रेसिव हाइट्स हाई स्कूल, ब्यावरा के 60 विद्यार्थी और 6 शिक्षक हैदराबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर गए हैं।
संस्था के डायरेक्टर योगेश अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से इस भ्रमण का आयोजन किया गया है, ताकि बच्चे क्लासरूम के बाहर जाकर स्वावलंबन और व्यावहारिक ज्ञान सीख सकेंगे।
शिक्षा का असली उद्देश्य वही है
जो बच्चों को आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार बनाता है।
प्रोग्रेसिव हाइट्स हाई स्कूल, ब्यावरा की यह पहल
न केवल बच्चों के ज्ञान को बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें जीवन के नए अनुभवों से भी जोड़ेगी।
संस्था प्रोग्रेसिव हाइट्स के डायरेक्टर योगेश अग्रवाल ने बताया कि हमारे बच्चों की शैक्षणिक, खेलकूद की गतिविधियों के अलावा उनके सर्वांगीण विकास का ख्याल भी हमारे यहाँ रखा जाता है। इसी क्रम में हम 60 बच्चो के एक दल को लेकर जा रहे है।
जहाँ हम ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। रामोजी फ़िल्म सिटी के अलावा वंडरेला पार्क, गोलकुण्डा फोर्ट, सलारजंग म्यूजियम आदि जगहों को दिखाया जाना है। खासकर बच्चो को क्लासरुम की पढ़ाई से बाहर निकालकर बच्चे स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाये। वही बच्चों की केयर और सुरक्षा के बारे में बताया की 60 बच्चो पर 6 शिक्षक है जिनके सतत निरीक्षण में बच्चे रहेंगे।
शिक्षक रितु कुशवाह ने बताया की इतिहास, भूगोल एवं अन्य विषय बच्चे पढ़ते है लेकिन अनुभव अब बच्चो को होगा। खासकर फिल्मों में बच्चो की रुचि होती है, रामोजी फ़िल्म सिटी के अलावा यहाँ की संस्कृति से बच्चे रूबरू होंगे। शिक्षिका कीर्ति विश्वकर्मा ने बताया की बच्चे सेल्फ डिपेंडेंट होकर घर से बाहर कैसे रहे यह सिखाना हमारा ख़ास मकसद है।
भ्रमण दल के उत्साहित छात्र/छात्राओं से चर्चा में छात्रा स्वरा कौशिक ने बताया कि हम अपनी पढ़ाई से बाहर की जानकारियों के लिए हैदराबाद जा रहे है और हम बहुत उत्साहित है। वही छात्र अमिकेश सक्सेना ने बताया कि मैं स्कूल के सभी साथियों और शिक्षकों के साथ जा रहे है जहाँ हैदराबाद की संस्कृति वहाँ के ऐतिहासिक स्थलो को देखने के अलावा बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।जिसमे रामोजी फ़िल्म सिटी, वण्ड्रेला पार्क और सालारजंग म्यूजियम, गोलकुंडा फोर्ट हैदराबाद का इतिहास दर्शाते है।
इस भ्रमण दल में संस्था संचालक योगेश अग्रवाल के अलावा शिक्षिका रितु कुशवाह, सरिता पंवार, माला राठौड़, कीर्ति विश्वकर्मा सहित शिक्षक अजय कुशवाह और समस्त छात्र/ छात्राएं सम्मिलित है।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट