पार्षदों के दल ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ SIR लागू होने पर ना घबराने और blo के साथ सहयोग कर फार्म को सही से भरवाने की की बात,पार्षद मंसूर बदर ने शहर विधानसभा के 1से 460बूथों के blo और उनके नंबरों की लिस्ट करी साझा!
SIR पर अलग अलग भ्रांतियों के बीच पार्षदों के दल ने पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ मीटिंग कर शहर विधानसभा (3)के लिए बताया कि blo आपके घर घर जाएंगे किसी भी शहरी को घबराने की जरूरत नहीं है blo वर्ष 2003 की निर्वाचन लिस्ट और आज की निर्वाचन लिस्ट भी साथ लेकर आएंगे इसलिए किसी को भी अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है इस मौके पर पार्षद मंसूर बदर ने बूथ संख्या 1से 460 बूथों के blo के नाम/मोबाइल नंबरों की लिस्ट भी साझा की और बताया कि किसी को भी अगर कोई दुविधा हो तो blo या अपने पार्षद से संपर्क कर समस्या का समाधान करवा ले इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद रईस पप्पू पार्षद महमूद हसन पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद गुलज़ेब खान पार्षद ज़फ़र अंसारी पार्षद मेनपाल पार्षद आसिफ अंसारी मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़