जयपुर के निवारू रोड स्थित सेंट टेरेसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल,झोटवाड़ा में फुल मार्क्स द्वारा ‘हिंदी शिक्षण में नवाचार’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जयपुर के 50 से 55 विद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।जिसमें हिंदी भाषा विशेषज्ञ डॉ. प्रोमिला चोपड़ा ने शिक्षकों को हिंदी व्याकरण में नवीन व प्रभावी शिक्षण तकनीक के प्रति जागरूक किया| कार्यक्रम का संचालन फुल मार्क्स संभागीय आयुक्त दीपक भार्गव व क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश पाठक की देखरेख में किया गया।विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर नीलिमा जी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया|फुल मार्क्स ऐसोसिएट उपाध्यक्ष अनिल भार्गव जी ने आए हुए शिक्षकों के साथ हिंदी भाषा पर अपने विचार साझा किए तथा सभी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया|
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिर्पोट