आज ग्राम पंचायत डुडसी में मुख्य सड़क स्कूल से महादेव जी मंदिर तक फुटपाथ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
यह नव निर्मित मार्ग आमजन के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा और ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हमारा सतत प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्यों के माध्यम से जनसुविधाओं का विस्तार हो।
कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री लुंबा राम जी चौधरी (जालोर-सिरोही), प्रधान पंचायत समिति जालोर श्री नारायण सिंह जी राजपुरोहित, सरपंच श्रीमती जमना देवी राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती गणेश कंवर चौहान, उपसरपंच श्री रणजीत सिंह चौहान, ग्राम विकास अधिकारी श्री दिनेश कुमार सोलंकी सहित समस्त वार्ड पंच, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला