अनवान से मंझिला गांव तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में रन फॉर यूनिटी व जनसभा का किया गया आयोजन।
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत व अनवान व मंझिला गांव का है। जहां आज बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष पर अनवान ग्राम से मंझिला गांव तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें अनवान गांव से लेकर मंझिला गांव तक सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता पदाधिकारी एवं आशा बहू महिलाएं, आंगनबाड़ी महिलाएं, विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया। उसके बाद मंझिला गांव स्थित एक मैरिज हॉल पर जनसभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी जितेंद्र सिंह जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मौजूद रहे। जिसमें आए अतिथियों के द्वारा अपने संबोधन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व व जीवन शैली पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह
सुधीर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, बबेरू ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल रामप्रकाश साहू पंकज द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इस कार्यक्रम पर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, तथा मर्का थाना प्रभारी सहित यातायात की टीम भी मौजूद रही।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट