ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
जिला सोलन केनगर परिषद परवाणू में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश
जिला सोलन के नगर परिषद परवाणू परिसर में शुक्रवार को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपूरी की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
स्थानीय लोगों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, स्वच्छता, बिजली , परिवहन व अन्य मूलभूत समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए विधायक सुल्तानपूरी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने तथा समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कसौली एसडीएम की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। यह कमेटी विभागवार समस्याओं को नियमित रूप से एसडीएम को अवगत करवाएगी, ताकि जन शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।