नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
जीएम महाविद्यालय, इचाक में बाल दिवस मनाया गया।
जीएम महाविद्यालय, इचाक में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं केक काट कर समारोह का शुरूआत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने ,अपना आचरण बेहतर करने और अपना करियर बनाने में विशेष ध्यान देने को कहा। बाल दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों को चेयर रेस ओपन क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें चेयर रेस बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सानिया कुमारी,द्वितीय स्थान नेहा कुमारी, बालक वर्ग में प्रथम स्थान शांतनु कुमार, द्वितीय स्थान चंदन कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। और ओपन क्विज प्रतियोगिता में बीस विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों को पेन देकर तथा मिठाई खिलाई गई। बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और खुशहाली समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संस्थान की ओर से सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।”