नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
सेंट्रल जेल में लगा, रक्तदान शिविर 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय
हजारीबाग:राज्य में 12 से 28 नवंबर तक चल रहे राज्यव्यापी रक्तदान अभियान के तहत तीसरे दिन 14 नवंबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का उद्घाटन कारा अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन प्रभारी चिकित्सक डॉ राहुल कुमार डॉ कपिल मुनि ,डॉ शशि जायसवाल , ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीरज कुमार वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष (ब्लड मैन)निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से किया शिविर का शुभारंभ उदय बिहां , विभाष सिंह एवं मनोहर कुमार ने रक्तदान कर के किया तत्पश्चात अंबुज सिंह सुनील , मनीष, ओमप्रकाश विश्वकर्मा गौतम अमरेश पांडे रामदेव यादव अभिषेक सुदामा चंद्रशेखर आलोक राज पांडे संतोष रंजन सिंह सुधांशु रितेश बेदिया अमेरिका सिंह, प्रो अफरोज आलम हरेंद्र महतो संजय विजय दास डॉक्टर संतोष कुमार मोहन संजय पाठक मुरारी धोबी विवेकानंद पांडे, सौरभ, नियारण धनंजय ठाकुर लुपेश्वर तिवारी यशवंत प्रभाकर गोविंद रत्नेश पांडे अशोक शर्मा रवि रंजन चौधरी पिंटू सिंह विजय पांडे मोहम्मद शाहनवाज अली जितेंद्र रोशन और अमित गिरी आदि 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया रक्तदान के पश्चात रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कारा अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि सीमित समय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया सभी में काफी उत्साह था भविष्य में भी प्रत्येक तीन-चार महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें रक्तदाताओं की संख्या भी बढ़ेगी । कई रक्तदाता प्रथम बार रक्तदान करके काफी उत्साहित थे। ब्लड मैन निर्मल जैन ने भी रक्तदाताओं ने भी की हौसला बढ़ाया ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीरज कुमार ने कहा कि यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रक्तदान के प्रति अच्छी जागरूकता है। शिविर को सफल बनाने में केंद्रीय कारा के अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ,एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन मेडिकल कॉलेज के डॉ नीरज कुमार टेक्नीशियन मुरली प्रजापति राजीव प्रसाद जी एन एम पूनम कुजूर काउंसलर निहाल पासवान गोपाल कुमार अजीत कुमार एवं केंद्रीय कारा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा