बाल मेले का हुआ आयोजन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय प्राथमिक शाला गुडीपारा मेंहदी से बाल दिवस के अवसर पर मेले में बच्चों द्वारा फूड स्टाल लगाया गया। मेले में स्वादिष्ट व्यंजनो का आनंद लेने के साथ-साथ सहयोग, प्रबंधन और रचनात्मकता जैसे महत्वपूर्ण कौशल भी सीखे। साथ ही अन्य खेल गतिविधि। में दौड़ बोरा दौड, चम्मच दौड, नींबू दौड प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। केक काटकर सभी बच्चो को चाकलेट, स्केच कलर और कापी, उपहार के रूप में दिया गया। जिससे बच्चों में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा व्यापारिक समझ विकसित करना होता है। इस प्रकार बाल मेले का सफल आयोजन हुआ।