प्रधानमंत्री आवाज योजना में हो रही भ्रष्टाचार , हितग्राहियों से किया जा रहा अवैध वसुली
सरकारी योजनाओं का उड़ाया जा रहा मजाक , ग्रामीण कर रहे कारवाही की मांग
जिला ब्यूरो चीफ
सूरज कुमार सोनवानी
वर्तमान के डबल इंजन की सरकार लोगो को पक्के आवास दिलाए जाने हेतु कार्य कर रही है , लेकिन स्थानीय स्तर के कर्मचारी अधिकारी आवास मित्र रोजगार सहायक के लापवाही से कई आवास मात्र कागजों में पूर्ण हो रही है ।।वहीं कई हितग्राहियों से पैसे की भी वसूली की जा रही हैं ऐसा ही मामला उदयपुर क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में ऐसा मामला जा रहा है । एक मामला उदयपुर विकाश खंड के ग्राम पंचायत जामडीह और तोलगा का है जहां मनोज पोरते पिता फेकू राम, चंदन प्रजापति पिता चरन राम, शंकर राम सारथी पिता देवीप्रसाद सारथी। जमडीह पंचायत से सावित्री इनका आवास अधूरा है जबकि कागज में पूर्ण हो गया हैं।।
हितग्राहियों से किया जा रहा अवैध वसुली
जमडीह पंचायत में हितग्राहियों से आवास की फोटो खींचने के नाम से अवैध वसुली किया जा रहा हैं । यह वसुली पंचायत सचिव और रोजगार सचिव तथा आवास मित्र के मिली भगत से हो रहा है । रोजगार सहायक से पूछे जाने पर पंचायत सचिव से बात करो , मुझे महीने में 7,8 हजार रुपए मिलते है जिससे मेरा घर के खर्चे नहीं चल पाते है , इसी वजह से हितग्राहियों से पैसा लिया जा रहा हैं ।।
कारवाही की मांग =
ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है वह इस पर कारवाही की मांग कर रहे है। इसका शिकायत जनदर्शन में भी कर चुके है , उनका कहना है आवास का उन्हें पूरा पैसा भी नहीं मिला है , जो रोजगार सहायक से पूछे जाने पर पैसा नहीं मिलेगा बोल जा रहा है , जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और वह कारवाही की मांग कर रहे हैं।।