बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति को मारपीट कर घायल करने वाले दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भेजा जेल
मामला बबेरू कोतवाली से सामने आया है। जहां बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे, अभियान के क्रम में कल रविवार की रात्रि बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा एक बुजुर्ग दंपत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बता दे की कुछ दिन पहले बबेरू कस्बा क्षेत्र में दो व्यक्तियों के द्वारा एक बुजुर्ग दंपत्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके संबंध में बुजुर्ग दंपति के पुत्र के द्वारा बबेरू कोतवाली में प्रारंभिक अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में पीड़ित बुजुर्ग दंपति की मेडिकल परीक्षण में दर्शित चोटों के आधार में घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य तथा प्रत्यक्षदर्शी के गवाहों के बयानों के आधार पर बबेरू कोतवाली में अभियोग में विधिक रूप से आवश्यक गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई थी, इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा दंपति के साथ मारपीट करने वाले संजय पुत्र अशोक निवासी भभुवा थाना मर्का व अभिलाष पुत्र कमल निवासी अरथरा थाना बबेरू को बबेरू कस्बे के शिवाजी चौराहा अतर्रा रोड मोहल्ला अंबेडकर नगर कस्बा बबेरू से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त की गई लकड़ी व डंडा व लोहे की रॉड बरामद की गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज सोमवार की दोपहर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कस्बा इंचार्ज शिवरतन गुप्ता, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे। वहीं इसकी जानकारी मीडिया सेल के माध्यम से आज सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा दी गई है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट