ताजा खबरमध्य प्रदेशलेटेस्ट न्यूज़

वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा 

```html id="cyap7e" ```

वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा

 

संवादाता विकास विश्वकर्मा शहडोल

– बुढ़ार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 06 मोटरसायकिल बरामद —

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिशानिर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को मोटरसायकिल चोरी हेतु गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुढ़ार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों में संलग्न आरोपीगण 1- दीपक सोनी पिता बाबूलाल उम्र 34 वर्ष निवासी पकरिया, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल, 2- अभिषेक सोनी पिता जगमोहन उम्र 28 वर्ष निवासी भुतही मोहल्ला, बुढ़ार, जिला शहडोल, 3- अरविंद सोनी पिता सोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी पकरिया, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक सोनी एवं अभिषेक सोनी द्वारा विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर आरोपी अरविंद सोनी को बेचने हेतु दिया जाता था। आरोपीगणों की निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

बुढ़ार पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत पूर्व में पंजीबद्ध हुए अपराधों पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुढ़ार निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में सउनि. नवीन सिंह, प्रधान आरक्षक लवकेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक शंकर शुक्ला, प्रधान आरक्षक महेंद्र, प्रधान आरक्षक बसंता सिंह एवं आर.गोपाल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *