नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
कांग्रेस ने चलाया मीडिया टैलेंट हंट अभियान
अपने टैलेंट के बल पर कार्यकर्ता बनेंगे प्रवक्ता
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस द्वारा चलाए गए नेशनल मीडिया टैलेंट हंट के अभियान के अंतर्गत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । आयोजित मीडिया टैलेंट हंट अभियान की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि नेशनल मीडिया टैलेंट हंट जिसका मकसद नई पीढ़ी के मीडिया प्रवक्ताओं, पैनलिस्ट का चुनाव करना है । यह प्रक्रिया झारखंड प्रदेश में 27 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक चलेगा । झारखंड प्रदेश से आए हजारीबाग जिले के समन्वयक राकेश किरण महतो तथा सहायक समन्वयक सुनिल सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पहले कोई नेता या मंत्री पार्टी का प्रवक्ता मनोनीत कर देते थे, पर अब प्रवक्ता की नियुक्ति चयन प्रक्रिया से होगी । कांग्रेस की विचारधारा वाला कोई भी व्यक्ति या पत्रकार ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए सांसद या जिला अध्यक्ष की अंनुशसा जरूरी है । नेता द्वय ने बताया कि मीडिया टैलेंट हंट का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के लिए प्रभावशाली मीडिया प्रवक्ता तैयार करना है, जो लोगों तक कांग्रेस के विचार नीतियां और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचा सके । कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है नए और सक्षम लोगों को मौका देना है, ताकि पुराने परंपरागत नताओं के बजाय नया चेहरा जुड़ सके । जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने बताया कि प्रेस वार्ता में कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।