📍ट्रांसपोर्ट लाइव के पत्रकार पर हमला! चेकिंग के नाम पर गुंडारा
कुछ दिन पहले राजस्थान के भीलवाड़ा बाईपास पर एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां Transport Live के पत्रकार गुरमीत सिंह सैनी पर चलती गाड़ी में हमला किया गया। हमलावर स्कॉर्पियो में सवार थे और चेकिंग के नाम पर दबंगई करते हुए हमला किया गया। इस हमले में पत्रकार गुरमीत सिंह की आंख के ऊपर गंभीर चोट आई।
आखिर चेकिंग के नाम पर यह गुंडागर्दी कौन कर रहा है? कौन हैं इनके पीछे? क्या यह चेकिंग है या फिर लूट का खेल?
➡️ जब पत्रकार सुरक्षित नहीं, तो ट्रक चालक और जनता का क्या होगा?
राजस्थान में चेकिंग के नाम पर डराना, धमकाना और उगाही करने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और अब पत्रकार पर हमला होना— पुलिस प्रशासन की नाकामी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
मैं प्रदेश की सरकार तथा परिवहन मंत्री एवं नितिन गडकरी से मांग करता हूं ।पत्रकार गुरमीत सिंह सैनी के ऊपर हमला किया उन दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
चेकिंग के नाम पर हो रही गुंडागर्दी और उगाही पर रोक लगे
पत्रकारों व ट्रक चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
भीलवाड़ा बाईपास हमले के दोषियों की तुरंत पहचान व गिरफ्तारी हो
न्याय की मांग करते हैं, और इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो
✍️ सुरेश सैनी, सांचौर
transport live news CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Nitin Gadkari सुरेश सैनी सांचौर मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला