गण्डारा बहाराइच से
मुहम्मद आरिफ
इंडियन टी वी न्यूज़
राजस्व व पुलिस टीम की अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
करनैलगंज/ गोण्डा – स्थानीय तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई सामने आई है, जहां मंगलवार सुबह एसडीएम सुश्री नेहा मिश्रा ने खुद अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। वहीं आज दूसरे पहर में ग्राम सभा गज्जू पुर्वा में मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई और मिट्टी लदी ट्राली को राजस्व टीम के द्वारा पकड़ लिया गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे ,ईश्वर शरन तिवारी, लेखपाल विकास सिंह, आत्माराम, सरवन कुमार के साथ ही पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओ में हड़कंप मच गया है। जनपद बहराइच कैसरगंज प्रशासन नहीं कर रही कार्यवाही खनन विभाग भी चुपचाप बैठा तेजी से चल रही मिट्टी खनन जनपद बहराइच के कर्मचारी नहीं उठाते पत्रकारों का फोन योगीराज में फैला भ्रष्टाचार