नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
विभावि युवा महोत्सव झूमर 2025 के आयोजन को लेकर हुई बैठक
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति पर्षद की मेजबानी में 15-17 दिसंबर को आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव, झूमर-2025 के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, संयोजक एवं सदस्य गण अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता
बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने की। बैठक में अलग-अलग समिति के अध्यक्ष, संयोजक तथा सदस्यों ने अपनी अपनी समिति की तैयारी की जानकारी दी।
प्रतिभागियों की संख्या
संयुक्त आयोजन सचिव डॉ अमिता कुमारी तथा अर्चना रीना धान ने बताया कि अभी तक 24 दलों से प्रवेश की प्राप्ति हुई है। कुल प्रतिभागियों और संगत करने वालों की संख्या 850 के लगभग होगी। सभी दलों का पंजीकरण 14 दिसंबर को होना है। इसके लिए पांच अलग-अलग उप समितियों का गठन किया गया है।