सहारनपुर
कानून व्यवस्था मजबूत करने को सहारनपुर कप्तान ने किया बड़ा फेरबदल, निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले
सहारनपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए एसएसपी सहारनपुर ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने कई थानों के निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादले कर नई तैनाती आदेश जारी किए।
सूत्रों के अनुसार जिन क्षेत्रों में लंबे समय से एक ही अधिकारी तैनात थे, वहां ताजगी लाने और पुलिसिंग की प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिसकर्मियों को अपने कार्य के प्रति जवाबदेह रहना होगा।
नए स्थानांतरण आदेश लागू होते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे के इस फेरबदल को आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़