अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, सहारनपुर को मिला नया जिला अध्यक्ष
चौधरी नवाब गुर्जर को मिला जिला अध्यक्ष पद का दायित्व
बुलंदशहर:- अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा चौ० नवाब सिंह गुर्जर पुत्र स्व० राजपाल सिंह, निवासी ग्राम फन्दपुरी, पोस्ट-खास, जनपद सहारनपुर को जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, सहारनपुर के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर गुर्जर समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में गुर्जर महासभा, सहारनपुर संगठन को नई दिशा मिलेगी और समाजहित में उल्लेखनीय कार्य किए जाएंगे। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष चौ० नवाब सिंह गुर्जर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़