उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने बताया कि राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार भाजपा-आरएसएस द्वारा मनरेगा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साज़िश के विरोध मैं पाली जिला कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दिनांक बुधवार 17 दिसंबर 2025
स्थान जिला कलेक्टरेट पाली
कार्यक्रम
शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
समय कल प्रातः 11:00 बजे।
पाली जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी,ब्लॉक के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ पदाधिकारीयों विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्रों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा नए कानून से करोड़ों गरीब, मजदूर व ग्रामीण परिवारों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को उजागर किया जाएगा।