दुद्धी सोनभद्र। कस्बा स्थित राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में आज बुधवार दोपहर करीब दो बजे 11वीं की छात्रा आरती पुत्री अमरजीत निवासी ग्राम केवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह कांपते हुए बेहोश होकर विद्यालय परिसर में गिर पड़ी।
प्रभारी प्रधानाचार्य रितिका श्रीवास्तव एवं उनके विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रही अन्य शिक्षिकाओं की मदद से कार्यालय में लाया गया,एवं तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई ।आनन फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी,कि बगल से गुजर रहे है, एंबुलेंस ने तुरंत विद्यालय के पास रूककर बेहोश छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया ,जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है,और उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है,चिकित्सक ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण बालिका की तबीयत बिगड़ी थी,अब उसकी स्थिति सामान्य है। इस मौके पर शिक्षिका,आरती कुमारी,प्रिया सिंह, राधा सिंह, सायरा खान,शिक्षक मनीष कुमार सहित छात्रा के परिजन मौजूद रहे।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)