कैलाश आर्य मिडिया रिपोर्टर
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा , चलित खाद्यपरिच्छड जिलेभर में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं नमूने लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही जारी है। दिनांक 17/12/2025 को, चिचोली तहसील में चलित खाद्य प्रयोग शाला में जांच दल खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीना कुमरे, केमिस्ट हेमंत कीर, सहायक ब्रजेश पटेल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने लिए गए। खाद्य पदार्थ के नमूने कुल 25 नमूने लिए गए। अमूल ट्रेडर्स, जायसवाल किराना, ओम साईंकृपा रेस्टोरेंट, गुरुसाहिब किराना, महालक्ष्मी ट्रेड्स से,साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचोली में जागरूक कार्यक्रम के तहत मिलावट की जांच के प्राथमिक तरीके बताए गए।नमूनों की जांच केमिस्ट द्वारा की गई, तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर इंप्रूवमेंट की कार्यवाही की जाएगी।