दुद्धी सोनभद्र। कस्बा स्थित रामनगर स्थित शिखा अलंकार ज्वेलर्स’ पर बीती रात घने कोहरे का फायदा उठाकर हुई सनसनीखेज चोरी से दहशत फैल गई। चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के आभूषण चोर चोरी कर लिए। इस घटना के खिलाफ शनिवार दोपहर स्वर्णकार संघ ने पूरे कस्बे की दुकानें बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
तहसील सभागार में दर्जनों ज्वेलर्स और स्थानीय व्यापारियों ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। तहसील दिवस के अवसर पर उन्होंने उपजिलाधिकारी निखिल यादव को प्रार्थना पत्र सौंपा। पत्र में चोरों की तत्काल गिरफ्तारी, व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।
स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि दुद्धी में हाल ही में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की गश्त नदारद बनी हुई है। एक पदाधिकारी ने कहा कि हमारी दुकानें लगातार निशाने पर हैं। अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।
एसडीएम निखिल यादव ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस ने चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी है।
सोनभद्र, दुद्धी तहसील रिपोर्टर,विवेक सिंह