मामला बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज का है जहां आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे निर्धन छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, व विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता रहे ,जिसमें आए हुए सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य डॉ श्याम मनोहर राव के द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया। वही निर्धन चिन्हित 225 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरण किया गया है, जिसमें 115 छात्र व 110 छात्राओं को स्वेटर वितरण किया गया, वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम मनोहर राव ने बताया कि हर वर्ष निर्धन कोष से चिन्हित निर्धन छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें इस वर्ष भी 225 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरण किया गया है। ताकि निर्धन छात्राओं को ठंड से बचाव किया जा सके, वहीं मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़े और अपने कॉलेज और माता-पिता गुरुजनो का नाम रोशन करें, इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम मनोहर राव, सहित शिक्षक राजेश तिवारी, प्रदुम्न कुमार, लिपिक, शिवप्रसाद धुरिया,दिनेश कुमार सविता, जतिन सिंह,श्रीमती उजाला सिंह, सहित अन्य शिक्षक व सैकड़ो छात्र छात्राये मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट