बहेरिया थानांतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के सामने, होटल जलसा में रेड कर 36.81 लीटर ब्रान्डेड अंग्रेजी व देशी अवैध शराब कीमत करीबन 46440 रूपये की जप्त की गई!
सागर पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के दिशा निर्देशन में सागर पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त नशा माफियाओं पर सख्ती से कार्यवाहिया की जा रहीं हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय सनकत के पर्यवेक्षण में बहेरिया थाना प्रभारी उपुअ (परि.) प्रतिमा जैना के नेतृत्व में बहेरिया थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया गदगद में इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित जलसा होटल में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान NO LIQUOR ZONE की कार्यवाही के दौरान रेड की गई जिसमें मौके पर करीब 36.81 लीटर ब्रान्डेड अंग्रेजी व देशी शराब कीमत करीबन 46440 रूपये की जप्त की गई।
आरोपी- मौके पर शराब विक्रय करते मिले आरोपी (1) अभिषेक पटैल पिता ग्याप्रसाद पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर थाना बहेरिया जिला सागर (2) मुकेश सोनी पिता स्व.गोविंद प्रसाद सोनी उम्र 45 निवासी इतवारी थाना मोतीनगर जिला सागर के विरूद्ध अप.क्र. 365/2025 धारा 34(1) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया है।
कमलेश अहिरवार रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज़