नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग के उपायुक्त ने आवारा पशुओं की देखभाल, संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उपायुक्त ने आवारा कुत्तों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके संरक्षण एवं कल्याण हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए।
कुत्तों के टीकाकरण पर विशेष जोर
उपायुक्त ने आवारा कुत्तों के टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए रेबीज सहित अन्य आवश्यक टीकों की समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर निगम को निर्देश दिया गया कि आवारा कुत्तों की देखभाल एवं प्रबंधन से संबंधित कार्यों के लिए 15 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए, ताकि कार्यों को शीघ्र गति से धरातल पर उतारा जा सके।