नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पीडी जनरेशन, जियो टैगिंग, जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस के अंतर्गत न्यू एसएचजी फॉर्मेशन, क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।