इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
हल्दीराम रेस्टोरेंट एवं नजीर होटल सिवनी में अनियमितताएं पाए जाने पर जारी किया गया सुधार सूचना पत्र
सिवनी:आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के आदेश अनुसार गठित फ्लाइंग स्कॉट टीम के द्वारा आज जिला सिवनी स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान आर सिंघानिया पैराबोलिक राइस मिल से परबॉयल्ड राइस का नमूना श्रीहरि कोल्ड स्टोरेज से फ्रोजन मक्का एवं ग्रीन मटर का नमूना लिया गया एवं अनियमितता पाए जाने पर उक्त दोनों प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।
इसी क्रम में फ्लाई स्कॉट टीम भोपाल एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन सिवनी द्वारा हल्दीराम रेस्टोरेंट बायपास रोड नगझर के किचन एवं लाइसेंस स्थितियों में कमियां पाए जाने के कारण सुधार सूचना पत्र जारी किया गया एवं कुकिंग ऑयल टेस्टी एवं मैदे का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया।नजीर होटल बस स्टैंड को सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की शर्तो का पालन न करने के कारण धारा 32 के तहत् सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।