इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी : कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में नदी नालों में जल संचयन को लेकर कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्रयत्न फाउंडेशन समाज सेवी संस्था जाम सेक्टर 2 बरघाट द्वारा जल संचय अभियान एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पाड़रवानी व बिरहोली में जन भागीदारी से बोरी बंधान कार्य कर जल स्रोतों को साफ रखने एवं जल संचयन करने की शपथ ली गई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक शोभना ठाकरे नवांकुर संस्था–प्रयत्न फाउंडेशन जाम अध्यक्ष हिमांशु चौहान सरपंच विनोद बिसेन पाढऱवानी सरपंच मरकाम जी बिरहोली, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिरहोली व पाढऱवानी से दिगम्बर देशमुख, नरेंद्र ठाकुर धनेंद्र बोपचे, कामता ठाकुर लवकेश सहारे समाज सेवी सुनील श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय द्वारा जल संरक्षण जल का सदुपयोग वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण किया गया।सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने ग्राम में जल स्रोतों के संरक्षण बोरी बंधान जैसे कार्यों में निरंतर सहभागिता करेंगे तथा अन्य ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।