उम्मेद जोया नाडोल पाली इण्डियन टीवी न्यूज।
पाली, 21 दिसंबर। राजस्थान हॉकी संघ के अध्यक्ष व राजस्थान ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष अरुण सारस्वत जोधपुर से पाली होते हुए अजमेर जाते समय पाली डिस्ट्रिक्ट क्लब के अंदर खेल संघ के पदाधिकारी द्वारा सारस्वत का स्वागत किया एवं खेलों के बारे में जानकारी दी, सारस्वत राजस्थान ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष भी है उन्होंने कहा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ना हमारा उद्देश्य है हमें जाति धर्म और राजनीतिक से ऊपर उठकर नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना होगा इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजेश पटनेचा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह पुनाडिया जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मांगू सिंह दुदावत, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ओलंपिक सदस्य रफीक चौहान, किशन लाल मेवाड़ा, दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़ गजेंद्र देवड़ा, समाजसेवी ओमप्रकाश सोलंकी, डिस्ट्रिक्ट क्लब के डायरेक्टर नितिन चौपड़ा, सुमित कवाड, हर्ष लोढा, रमेश परिहार, एडवोकेट अर्जुन सिंह सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।