सहारनपुर बेहट
जमीन प्रकरण के मामले में न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज,पुलिस कार्यवाही में जुटी
कोतवाली बेहट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जमीन प्रकरण के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में लग गई है।
कोतवाली बेहट के गांव संसारपुर निवासी अधिवक्ता नजीम खान पुत्र अजीम खान ने एसीजीएम न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट मे बताया है कि वह तहसील में अधिवक्ता के रूप में वकालत करताहै। विपक्षिगण भूमाफिया किस्म के लोग है ।जो सीधे साधे लोगो को बहला5 फुसलाकर उनकी जमीन को हड़पने का काम करते है। एक विपक्षी से गांव कलसिया में स्थित जमीन का 20 लाख रु में तय कर लिया था और उसे 5 लाख रु देकर बाकी रकम को बैनामा कराने के वक्त देने के लिए तय हुआ था। और एक एग्रीमेंट लिखवा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि तय बैनामा के समय विपक्षी ने बैनामा नहीं कराया विपक्षियों में से एक व्यक्ति ने धोखे से कटुरचित कर अन्य व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया है।इस मामले को लेकर उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ दीवानी कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज करा रखा है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीगण उस ओर मुकदमा खत्म करने के साथ साथ जान से मारने की भी धमकी दे रहे है। इस मामले को लेकर उन्होंने गत 16 अक्टूबर 2025 को एस एस पी को भी रजिस्ट्री के द्वारा शिकायती पत्र भेजा था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है।
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मनीष चौहान निवासी गांव बुबका ,इमरान उर्फ मुन्नू निवासी बालाजी मंदिर हकीकत नगर थाना सदर सहारनपुर, असद खान, मुसर्रत उर्फ मुन्सी, निवासी गांव नगला झंडा कोतवाली बेहट, राव गुलशन निवासी गांव ख़ुजनावर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्यवाही में लग गई है। इस संबंध मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांचकर कार्यवाही में लग गई है। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़