सहारनपुर रेल हादसा: नशे में। ट्रैक पर बैठे दो युवाओं की। ट्रेन से भयावह मौत, परिवार में सन्नाटा
सहारनपुर:- शेखपुरा कदीम चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों अरमान पुत्र आशिक निवासी शेखपुरा कदीम और सिकंदर पुत्र हनीफ निवासी थाना सदर बाजार की ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। ये दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है और नशे के सेवन में डूबे रेल पटरी पर बैठे थे, अत्यधिक नशे में होने के कारण तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें आती दिखाई नहीं दी जिससे नशे के आगोश में वे बच नहीं सके।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जो शवों को देखकर अवाक रह गई। कई ग्रामीणों ने बताया कि यह इलाका रेल ट्रैक के निकट होने से पहले भी हादसों का शिकार रहा है, लेकिन नशे की लत ने इन युवाओं की जिंदगी छीन ली। सूचना मिलते स्थानीय चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में लिया, पंचनामा कार्यवाही पूरी की और दोनों को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। प्रारंभिक जांच में नशे का सेवन और लापरवाही मुख्य कारण सामने आया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सहारनपुर रेल मार्ग पर दिल्ली-मेरठ लाइन होने से ट्रेनें तेज चलती हैं, और ट्रैक किनारे बस्तियां होने से खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ महीनों में यहां कई इसी तरह के हादसे हुए, जैसे जुलाई में एक युवक की मौत। प्रशासन को ट्रैक के आसपास जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, खासकर नशे के खिलाफ। परिवारों ने अपील की कि अन्य युवा इससे सबक लें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़