ठेकों व होटल-ढाबों पर चला जनपद-व्यापी सघन चेकिंग अभियान
सहारनपुर । जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध जनपद-व्यापी सघन जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानाक्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान शराब के ठेकों व उनके आसपास स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और ठेलों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रभावी चेकिंग की गई।
पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन न चलाए। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। सहारनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, सुरक्षित रहें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें,क्योंकि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। पुलिस का यह जागरूकता अभियान जनहित में लगातार जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़