शामली। कोतवाली क्षेत्र के अजंता चौक, दिल्ली रोड पर छोले-भटूरे की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी के साथ दबंग युवकों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नीरज कौशिक निवासी मौहल्ला गुजरातियान शामली अपनी दुकान जनता स्वर्ग आश्रम के सामने चलाते हैं। दिनांक 22 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे एक कार (नंबर DL 1C AA 2021) उनकी दुकान पर आकर रुकी। कार में सवार चार युवक, जिनमें निशू निर्वाल पुत्र बिल्लू निर्वाल और निखिल निर्वाल, अभय कांबोज पुत्र रामकुमार निवासी आर्यपूरी , मनीष आदि शामिल बताए गए हैं, दुकान पर आते ही कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे।
पीड़ित ने विरोध किया तो चारों युवकों ने मिलकर लात-घूंसों व डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें व दर्द हो गया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित को दोबारा टोका-टाकी करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि “उक्त युवक दबंग किस्म के हैं और भविष्य में भी मेरी जान-माल को खतरा है।”
कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी होने की बात कही है।
स्थानीय व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानदारों की सुरक्षा की मांग की है।
INDIAN TV NEWS
Suraj kaushik jila prabhari Shamli
*8826053480*