करेरा से बड़ी खबर जंहा चेन स्नेचिंग के आरोपियों को करेरा पुलिस दुवारा पकड़ा गया
आईपीएस डॉक्टर आयुष जाखड़ एस डी ओ पी करेरा एवं थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में करेरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करेरा क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछ ताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम कल्ला उर्फ़ ऋतिक लोधी सिरसोद,, बिकास लोधी एवं रणवीर उर्फ़ रंन्नू पाल ग्राम सिरसोद थाना अमोला होना बताया गया है
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई चेन एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम नागरिकों ने करेरा पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
करेरा पुलिस का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
करेरा से ब्यूरो कमलेश तिवारी की रिपोर्ट