ज़ाकिर झंकार : आहवा
डांग जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा यादव साहेब, डांग-आहवा द्वारा डांग जिले में दर्ज गुमशुदा एवं अपहरण से संबंधित व्यक्तियों को शीघ्रता से खोजने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में उप पुलिस अधीक्षक श्री के.आर. डिमरी साहेब के मार्गदर्शन में वघई पुलिस स्टेशन द्वारा सराहनीय कार्रवाई की गई।
वघई पुलिस स्टेशन क्षेत्र की एक नाबालिग बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई थी। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक श्री वी.के. गढ़वी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन से अलग-अलग टीमें गठित की गईं। नाबालिग की तलाश हेतु तकनीकी संसाधनों की सहायता ली गई।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गुमशुदा नाबालिग बेटी तापी जिले के काटकुई गांव में मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत काटकुई गांव पहुंची और बेटी से संपर्क किया। उसे उचित काउंसलिंग प्रदान कर सुरक्षित रूप से वघई पुलिस स्टेशन लाया गया तथा उसके परिवारजनों के साथ पुनः मिलन कराया गया।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
1. श्री वी.के. गढ़वी – पुलिस निरीक्षक
2. सहायक हेड कांस्टेबल रमणिकभाई हमीरभाई (ब.नं. 110)
3. ए.एस.आई. अरविंदभाई जानुभाई (ब.नं. 452)
4. ए.एस.आई. महेशभाई रामजीभाई (ब.नं. 404)
5. सहायक हेड कांस्टेबल अशोकभाई भावसारभाई (ब.नं. 184)
6. आरक्षक जिग्नेशभाई अशोकभाई (ब.नं. 134)
7. आरक्षक संदीपभाई सुबनभाई (ब.नं. 480)
8. महिला पुलिस कांस्टेबल कोमलबेन नाथाभाई (ब.नं. 209)