गौ हत्या के विरोध में पोकरण बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार
खबर रामदेवरा जैसलमेर ITN न्यूज चैनल रिपोर्टर लक्ष्मण राम
एक आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, विधायक बोले—अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क
जैसलमेर जिले के पोकरण में 8 जनवरी को केलावा गांव में हुई कथित गोहत्या की घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने पोकरण बंद का आह्वान किया। बंद के दौरान शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए।
विरोध के बीच पुलिस ने गोहत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण का हवाला देते हुए एक आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया।
आक्रोश रैली के बाद विरोध सभा
शुक्रवार को हुई बैठक में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी और हिंदू संगठनों ने पोकरण बंद और विरोध सभा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इसके तहत शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पंचायत समिति सांकड़ा कार्यालय के सामने विरोध सभा आयोजित की गई।
सभा में बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे। मंच पर पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पूर्व विधायक सांगसिंह, पूर्व पोकरण विधायक शैतान सिंह सहित कई साधु-संत मौजूद रहे।
विधायक का बयान
सभा को संबोधित करते हुए पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने कहा कि
“गोहत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सजा दिलाई जाएगी और उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। पोकरण में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसका संकल्प लिया गया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे राम मंदिर बना, वैसे ही भविष्य में गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विधायकों और संतों ने मौके पर ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक का मकान ध्वस्त
पोकरण डीवाईएसपी भवानी सिंह ने बताया कि गोहत्या के मामले में पुलिस ने—
गफ्फार खान का पुत्र नेक मोहम्मद (निवासी गोमट, हाल पोकरण),
मुराद अली पुत्र गफ्फार खान (निवासी गोमट),
मोहम्मद शरीफ उर्फ पुत्र बरकत अली (निवासी वार्ड नंबर-1, सिपाहियों का मोहल्ला, पोकरण)
को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया। मामले में विशेष पूछताछ जारी है।
शनिवार सुबह नगर पालिका की टीम ने रामसरोवर तालाब के पास स्थित आरोपी गफ्फार खान के मकान को अवैध अतिक्रमण मानते हुए ध्वस्त कर दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

About the Author
Post Views: 14
Related posts:
- जैसलमेर. सर्किट हाउस ओवरब्रिज पर हादसा, 50 फीट तक घसीटती गई बाइक, 100 मीटर दूर जाकर चालक गिरा
- जयपुर: नशे में धुत कांग्रेस नेता ने कार से 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत | 7 KM तक बेकाबू दौड़
- भानुप्रतापपुर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गूकोंदल स्व. कार्तिक राम रावटे के निधन होने के उपरांत
- लाइनमैन से टोल वसूला तो टोल की बिजली काटी