01 अदद ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित रायल स्टेग ब्राण्ड की (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 23 लाख रुपये) के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.01.2026 को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा 01 ट्रक वाहन संख्या BR01GQ5551 से कुल 83 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब रायल स्टेग ब्रांड के साथ 2 नफर अभियुक्तो 1. मिट्ठू कुमार पुत्र राजेश्वर साहनी ग्राम फंदा विशुनपर थाना कर्जा जिला मुजफ्फरपुर बिहार, 2. सुधीर कुमार पुत्र विनोद यादव साकिन भमपुरा थाना जाले जनपद दरभंगा बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 111(2)(b) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराध का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, हम लोग हरियाणा राज्य से उक्त शराब को सस्ते दामों पर शराब को खरीदकर व ट्रक में छिपाकर तस्करी करते है व उक्त शराब को आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिये बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेंच देते है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 21/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 111(2)(b) बीएनएस थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मिट्ठू कुमार पुत्र राजेश्वर साहनी ग्राम फंदा विशुनपर थाना कर्जा जिला मुजफ्फरपुर बिहार
2. सुधीर कुमार पुत्र विनोद यादव साकिन भमपुरा थाना जाले जनपद दरभंगा बिहार
*बरामदगी विवरण- (वाहन सहिंत कुल कीमत लगभग 23 लाख रुपये)*
1. 83 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (ROYAL STAGE 750 ML प्रति शीशी, कुल 996 शीशी,747 लीटर ) कीमत लगभग 07 लाख रूपये
2. 2850 रूपये नकद
3. एक अदद ट्रक वाहन संख्या BR01GQ5551
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
01. प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
02. उ0नि0 प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी बांसी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
03. हे0का0 विजय किशोर सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
04. का0 चन्दन यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
05. का0 राजेश यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशूनगर
06. का0 गोविन्द यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
07. का0 अमरेन्द्रनाथ सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर